Nasser Hussain Big Statement on Joe Root: जोस बटलर की विस्फोटक पारी के बाद लियाम डॉसन की धारदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 21 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
बता दें, इंग्लैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज भी अपने नाम की थी. वहीं इस मुकाबले से पूर्व इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज नासिर हुसैन ने जोस बटलर और जो रूट को लेकर बड़ा बयान दिया. नासिर हुसैन की मानें तो बटलर व्हाइट बॉल क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि जो रूट क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन इंग्लैंड इनका सही इस्तेमाल नहीं कर रही है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मुकाबले के बाद स्कॉइ स्पोर्ट्स से बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा,”उनका यहां आना बहुत अच्छा है. मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के साथ बल्लेबाजी करने जा रहा हूं. वह सफेद गेंद क्रिकेट में कोई गलती नहीं करता, यही वह है और कभी-कभी हम अपने क्रिकेटरों को पर्याप्त महत्व नहीं देते हैं.”
नासिर हुसैन ने आगे कहा,”दो बहुत अच्छे साथी हैं, मेरे लिए जोस बटलर अब तक के सबसे महान सफेद गेंद क्रिकेट में से एक है और जो रूट अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक है. और दोनों इस समय इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं और हमें उनकी सराहना करनी चाहिए और यह शानदार है कि जोस इंग्लैंड के लिए खेल रहा है.”
बात अगर मुकाबले की करें तो रिवरसाइड ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 59 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों के दम पर 96 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जेमी स्मिथ ने 20 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. जबकि जेकब बेथेल ने 23 रन बनाए. वहीं वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट झटके.
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 167 रन ही बना पाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जॉनसन चार्ल्स 18 रन बनाकर आउट हुए. रोस्टन चेज और इवान लुईस ने तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम के लिए जीत का बेस तैयार करने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते के साथ ही वेस्टइंडीज रन चेज में पिछड़ती गई. वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इवान लुईस रहे, जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 20 रन देते हुए 4 विकेट झटके
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.