भयंकर गर्मी में चला रहे हैं AC तो न करें ये गलतियां, कभी भी हो सकता है धमाका!

अगर आपक स्प्लिट एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आउटडोर यूनिट के पास पर्याप्त जगह हो. आउटडोर यूनिट के पास किसी तरह का अवरोध या कूड़ा-करकट न हो. अगर AC के आसपास हवा का प्रवाह बाधित होता है, तो वह ठीक से ठंडा नहीं कर पाएगा और ज्यादा गर्म हो सकता है.

एसी से गैसे लीकेज होना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. इससे एसी में आग लग सकती है. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि एसी से गैस का रिसाव न हो रहा हो. अगर रिसाव हो रहा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं.

लंबे समय तक बिना सर्विसिंग के चलाने से AC के अंदर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. यह ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है और आग लगने का खतरा भी होता है. इसलिए साल में कम से कम एक बार AC की किसी पेशेवर से सर्विसिंग जरूर कराएं.

कई घंटों तक लगातार एसी चलाने उसके कंप्रेसर पर दबाव पड़ सकता है और वह ज्यादा गर्म होने की वजह से उसमें आग लग सकती है. इसलिए एसी को कंटीन्यू न चलाएं. 1-2 घंटे चलाने के बाद एसी बंद कर और उसे ठंडा होने दें.

Leave a Comment